Shivling at a Shiva temple in Sangrampur village (Kanke police station area) found desecrated; villagers outraged.

कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Share
Link copied
Shivling at a Shiva temple in Sangrampur village (Kanke police station area) found desecrated; villagers outraged.
Shivling at a Shiva temple in Sangrampur village (Kanke police station area) found desecrated; villagers outraged.

रांची: कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाओं पर हमला बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने शिवलिंग को खंडित अवस्था में देखा। मंदिर के आसपास के क्षेत्र में भी तोड़-फोड़ के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोगों ने मंदिर परिसर में जमा हो गए।

RKDF
Adv

घटना की जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मंदिर परिसर की जांच शुरू कर दी है, और आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।