कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

रांची: कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों ने शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाओं पर हमला बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने शिवलिंग को खंडित अवस्था में देखा। मंदिर के आसपास के क्षेत्र में भी तोड़-फोड़ के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोगों ने मंदिर परिसर में जमा हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मंदिर परिसर की जांच शुरू कर दी है, और आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
















