Signs of retirement from politics! Finance Minister Radhakrishna Kishore will not contest the 2029 election; speculation intensifies regarding a new role in the Congress party.

राजनीति से संन्यास के संकेत! 2029 का चुनाव नहीं लड़ेंगे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कांग्रेस में नई भूमिका की चर्चा तेज

Share
Link copied
Signs of retirement from politics! Finance Minister Radhakrishna Kishore will not contest the 2029 election; speculation intensifies regarding a new role in the Congress party.
Signs of retirement from politics! Finance Minister Radhakrishna Kishore will not contest the 2029 election; speculation intensifies regarding a new role in the Congress party.

रांची: झारखंड के वित्त मंत्री और छतरपुर से कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में हैं। हाल ही में डीजीपी से नाराजगी के बाद अपनी सरकारी सुरक्षा लौटाने को लेकर सुर्खियों में रहे राधाकृष्ण किशोर ने अब सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जाहिर कर दी है।

राधाकृष्ण किशोर ने स्पष्ट किया कि वह वर्ष 2029 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है और अब समय आने पर सार्वजनिक जीवन से सम्मानजनक तरीके से विराम लेना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह महज 25 वर्ष की उम्र में विधायक बने थे और तब से लगातार जनता की सेवा करते आ रहे हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि 2029 तक उनकी राजनीतिक उम्र 70 वर्ष से अधिक हो जाएगी। ऐसे में जीवन का शेष समय धर्म-कर्म, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में लगाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सक्रिय राजनीति से अलग होने के बाद उनकी प्राथमिकता लेखन और देशाटन होगी।

RKDF
Adv

इधर, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि राधाकृष्ण किशोर जल्द मंत्री पद छोड़ सकते हैं। साथ ही, उन्हें झारखंड कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और पार्टी नेता इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

राधाकृष्ण किशोर के इस बयान को झारखंड की राजनीति में संभावित बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन और राज्य सरकार में उनकी भूमिका को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।