Special intensive revision of the electoral roll intensifies in Jharkhand; 94.96% of enumeration forms distributed, and digitization of 41.27% completed.

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण तेज, 94.96% गणना प्रपत्र वितरित, 41.27% का डिजिटाइजेशन पूरा

Share
Link copied
Special intensive revision of the electoral roll intensifies in Jharkhand; 94.96% of enumeration forms distributed, and digitization of 41.27% completed.
Special intensive revision of the electoral roll intensifies in Jharkhand; 94.96% of enumeration forms distributed, and digitization of 41.27% completed.

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 14 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक राज्यभर में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। राज्य के कुल 2,64,63,236 मतदाताओं में से 2,51,28,733 (94.96%) मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 1,09,21,218 (41.27%) प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है।

राज्य में कुल 29,571 बीएलओ इस अभियान में कार्यरत हैं। कई जिलों ने गणना प्रपत्र वितरण में 99 से 100 प्रतिशत तक की उपलब्धि हासिल कर ली है। वहीं डिजिटाइजेशन के मामले में भी कई विधानसभा क्षेत्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

रांची जिले की स्थिति की बात करें तो जिले में कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 21,64,332 (80.92%) को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं, जबकि 8,76,343 (32.76%) प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। रांची विधानसभा में वितरण 58.73 प्रतिशत, हटिया में 66.01 प्रतिशत और कांके में 77.21 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

RKDF
Adv

सिमडेगा जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। जिले के 4,58,642 मतदाताओं में से 4,58,623 को प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं और 65.20 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है।

निर्वाचन विभाग ने अभियान में लगे बीएलओ, बीएलए एवं संबंधित अधिकारियों को शेष प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण समयबद्ध ढंग से संपन्न कराया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।