नीट पेपर लीक पर झारखंड भाजपा मौन, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ : डॉ. एम. तौसीफ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवीन कुमार
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और झारखंड भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर झारखंड भाजपा नेतृत्व और राज्य के भाजपा सांसद पूरी तरह मौन हैं, जबकि देशभर से छात्र-छात्राएं दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।

डॉ. तौसीफ ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन और सरकार से सवाल पूछने का अधिकार देता है, लेकिन केंद्र सरकार छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय पुलिस के जरिए उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
झारखंड में प्रशासनिक अराजकता का आरोप, मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भाजपा ने उठाए सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के टेंट तोड़े गए और उन्हें बेरहमी से पीटा गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनके अनुसार केंद्र सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और सत्ता के बल पर वाजिब सवालों को दबाने की कोशिश की जा रही है।
डॉ. तौसीफ ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड के छात्र भी नीट परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन उनके हितों की रक्षा के लिए झारखंड भाजपा का कोई नेता या सांसद आवाज नहीं उठा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 152 पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिससे करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एयरबैग ने बचाई चालक की जान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसद में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाने पर सरकार ने जवाब देने के बजाय सदन स्थगित करा दिया। वहीं लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा इस विषय पर चर्चा की मांग करने पर भी सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्रों की समस्या किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ा विषय है। ऐसे में केंद्र सरकार का असंवेदनशील रवैया चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि छात्रों, युवाओं, किसानों, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।

















