Jharkhand BJP silent on NEET paper leak: Dr. M. Tausif

नीट पेपर लीक पर झारखंड भाजपा मौन, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ : डॉ. एम. तौसीफ

Share
Link copied

 

 Jharkhand BJP silent on NEET paper leak: Dr. M. Tausif

नवीन कुमार 

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और झारखंड भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर झारखंड भाजपा नेतृत्व और राज्य के भाजपा सांसद पूरी तरह मौन हैं, जबकि देशभर से छात्र-छात्राएं दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।

RKDF
Adv

डॉ. तौसीफ ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं। कांग्रेस पार्टी इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन और सरकार से सवाल पूछने का अधिकार देता है, लेकिन केंद्र सरकार छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय पुलिस के जरिए उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें
झारखंड में प्रशासनिक अराजकता का आरोप, मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भाजपा ने उठाए सवाल
इसे भी पढ़ें

झारखंड में प्रशासनिक अराजकता का आरोप, मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भाजपा ने उठाए सवाल

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने गठबंधन सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड…

ब्रिटेन की नई सरकार में फिर चमका भारतवंशियों का सितारा, कनिष्क नारायण बने AI मंत्री, लीज़ा नंदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें

ब्रिटेन की नई सरकार में फिर चमका भारतवंशियों का सितारा, कनिष्क नारायण बने AI मंत्री, लीज़ा नंदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नवीन कुमार लंदन : ब्रिटेन की राजनीति में भारतीय मूल के नेताओं का प्रभाव लगातार मजबूत होता जा रहा है। भारतीय मूल…

रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एयरबैग ने बचाई चालक की जान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
इसे भी पढ़ें

रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एयरबैग ने बचाई चालक की जान, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

निर्मल कुमार सिंह गुमला : राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर भरनो थाना क्षेत्र के पलमा डीपा नदी पुल के समीप मंगलवार सुबह एक तेज…

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के टेंट तोड़े गए और उन्हें बेरहमी से पीटा गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनके अनुसार केंद्र सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और सत्ता के बल पर वाजिब सवालों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

डॉ. तौसीफ ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड के छात्र भी नीट परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन उनके हितों की रक्षा के लिए झारखंड भाजपा का कोई नेता या सांसद आवाज नहीं उठा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 152 पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिससे करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसद में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाने पर सरकार ने जवाब देने के बजाय सदन स्थगित करा दिया। वहीं लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा इस विषय पर चर्चा की मांग करने पर भी सकारात्मक जवाब नहीं मिला।

कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्रों की समस्या किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ा विषय है। ऐसे में केंद्र सरकार का असंवेदनशील रवैया चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि छात्रों, युवाओं, किसानों, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।