No more streets; a dignified space awaits: Modern vending zones to be built in Ranchi, 205 street vendors to get permanent spots.

सड़क नहीं, अब मिलेगा सम्मान का ठिकाना: रांची में बनेंगे आधुनिक वेंडिंग जोन, 205 स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी स्थान

No more streets; a dignified space awaits: Modern vending zones to be built in Ranchi, 205 street vendors to get permanent spots.
No more streets; a dignified space awaits: Modern vending zones to be built in Ranchi, 205 street vendors to get permanent spots.

रांची: रांची नगर निगम शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित और सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मंगलवार को मोराबादी, टैगोर हिल और पंडरा क्षेत्र में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर आयुक्त ने कहा कि निगम का उद्देश्य केवल वेंडर्स को बैठाने की व्यवस्था करना नहीं, बल्कि ऐसे आधुनिक वेंडिंग जोन विकसित करना है जो शहर की नई पहचान बनें और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें।

मोराबादी रजिस्ट्री कार्यालय के सामने लगभग 3.26 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक वेंडिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है, जहां करीब 205 स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी दुकानें और बैठने की व्यवस्था होगी। परिसर में पेयजल, शौचालय, चौड़े पाथवे, ड्रेनेज सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लैंडस्केपिंग और विद्युत व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने आसपास की सरकारी जमीन को भी परियोजना में शामिल कर पूरे क्षेत्र को मॉडल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। इसके तहत पाथवे, पार्किंग, हरित क्षेत्र और अन्य नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

RKDF
Adv

इसके अलावा टैगोर हिल के पास विकसित अस्थायी वेंडिंग स्थल का भी निरीक्षण किया गया, जहां मोराबादी मैदान से हटाए गए लगभग 250 स्ट्रीट वेंडर्स वर्तमान में व्यवसाय कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने सफाई, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

वहीं पंडरा पुल के सामने सड़क किनारे व्यवसाय कर रहे हजारों वेंडर्स के पुनर्वास के लिए नए आधुनिक वेंडिंग जोन की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए उनका सम्मानजनक पुनर्वास और शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना निगम की प्राथमिकता है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now