BJP attacks Congress-JMM ahead of JPSC gherao; government is running away from youth issues: Ashok Baraik

JPSC घेराव से पहले भाजपा का कांग्रेस-जेएमएम पर हमला, युवाओं के मुद्दों से भाग रही सरकार : अशोक बड़ाईक

BJP attacks Congress-JMM ahead of JPSC gherao; government is running away from youth issues: Ashok Baraik
BJP attacks Congress-JMM ahead of JPSC gherao; government is running away from youth issues: Ashok Baraik

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 22 जुलाई को होने वाले भाजयुमो के ऐतिहासिक JPSC घेराव से कांग्रेस और झामुमो के नेता घबराए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि JPSC भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहे गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय सरकार विपक्ष पर आरोप लगाकर मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अशोक बड़ाईक ने कहा कि यदि राज्य सरकार और JPSC की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है तो 14वीं JPSC परीक्षा परिणाम आधी रात में क्यों जारी किया गया, कटऑफ सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया और मूल्यांकन प्रक्रिया को गोपनीय क्यों रखा गया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में शामिल एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

RKDF
Adv

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 22 जुलाई का JPSC घेराव किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के अधिकार और भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर से हजारों छात्र, अभ्यर्थी और भाजयुमो कार्यकर्ता रांची पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ाईक ने कहा कि उसके शासनकाल में कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले सामने आए थे, लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 लागू कर पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ रही है और JPSC से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता तथा दोषियों पर कार्रवाई होने तक उसका संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा ने राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने और युवाओं का विश्वास बहाल करने की मांग की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now