BJYM holds torchlight procession against Hemant government; demands cancellation of 14th JPSC exam.

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस, 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग।

BJYM holds torchlight procession against Hemant government; demands cancellation of 14th JPSC exam.
BJYM holds torchlight procession against Hemant government; demands cancellation of 14th JPSC exam.

निर्मल सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला: 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने और 22 जुलाई को रांची में प्रस्तावित जेपीएससी कार्यालय घेराव के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गुमला ने मंगलवार शाम उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक से टावर चौक तक मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मशाल जुलूस का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी, जो युवाओं को रोजगार देने वाली संस्था है, उसे सरकार ने “व्यापार का कार्यालय” बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो राज्य के सभी अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए बुधवार को रांची में जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेगी। साथ ही अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव ने आरोप लगाया कि सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय कर रही है और सीटों की खरीद-बिक्री जैसे गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिला प्रभारी डॉ. सुरेश शर्मा ने परीक्षा परिणाम रात में जारी किए जाने और सोशल मीडिया पर वायरल ओएमआर शीट्स को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इससे स्थानीय अभ्यर्थियों में भ्रम और आक्रोश पैदा हुआ है।

RKDF
Adv

भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने राज्य सरकार को युवा और महिला विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजयुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस दौरान अनूप चंद्र अधिकारी, निर्मल गोयल, दामोदर कसेरा, राजेश सिंह, राजकुमार सिंह दीनबंधु, पायल तिवारी, जयंत प्रसाद, उर्मिला पन्ना, श्याम गुप्ता, बालकेश्वर सिंह, खुशमन नायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now