Jssc office

JSSC ने TDPL एजेंसी को लेकर जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरण, भ्रामक खबरों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Share
Link copied

JSSC ने TDPL एजेंसी को लेकर जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरण, भ्रामक खबरों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

JSSC notice

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने TDPL एजेंसी को लेकर प्रकाशित एक समाचार के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि एजेंसी का आयोग की किसी भी परीक्षा के संचालन या परीक्षा प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। आयोग ने इस संबंध में विस्तृत सूचना जारी कर अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें
JPSC विवाद पर कांग्रेस का पलटवार, बाबूलाल मरांडी को आत्मचिंतन की नसीहत
इसे भी पढ़ें

JPSC विवाद पर कांग्रेस का पलटवार, बाबूलाल मरांडी को आत्मचिंतन की नसीहत

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने JPSC में कथित भ्रष्टाचार को लेकर नेता…

JPSC और JSSC की सभी नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा: चम्पाई सोरेन
इसे भी पढ़ें

JPSC और JSSC की सभी नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा: चम्पाई सोरेन

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा…

कारगिल विजय दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीदों को किया नमन, कहा- उनका त्याग और बलिदान पीढ़ियों के लिए अमिट आदर्श
इसे भी पढ़ें

कारगिल विजय दिवस: सीएम हेमंत सोरेन ने वीर शहीदों को किया नमन, कहा- उनका त्याग और बलिदान पीढ़ियों के लिए अमिट आदर्श

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने…

चांडिल NH-33 गोलचक्कर पर खड़े टैंकर में भीषण आग, यातायात बाधित; शॉर्ट सर्किट की आशंका
इसे भी पढ़ें

चांडिल NH-33 गोलचक्कर पर खड़े टैंकर में भीषण आग, यातायात बाधित; शॉर्ट सर्किट की आशंका

सरायकेला-खरसावां: जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 के गोलचक्कर पर रविवार को खड़े एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई।…

आयोग ने बताया कि कुछ समाचारों में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023, झारखंड तकनीकी/विशिष्ट स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 और झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के आयोजन में TDPL एजेंसी की भूमिका का उल्लेख किया गया है। JSSC ने इसे पूरी तरह तथ्यहीन बताते हुए कहा कि इन परीक्षाओं के संचालन, परीक्षा प्रबंधन या किसी भी परीक्षा संबंधी कार्य में TDPL की कोई भागीदारी नहीं रही है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड वनरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रकाशित दावे भी सही नहीं हैं। आयोग के अनुसार, वनरक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए संबंधित अधियाचना अभी तक आयोग को प्राप्त ही नहीं हुई है।

JSSC ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि कार्यालय आदेश संख्या-131, दिनांक 20 मई 2025 के तहत TDPL एजेंसी को परीक्षा संबंधी सभी कार्यों से डी-एम्पैनल किया जा चुका है। आयोग के अनुसार, इसके बाद ही नहीं बल्कि आयोग द्वारा संचालित वर्तमान और भावी परीक्षाओं के संचालन, परीक्षा प्रबंधन या अन्य परीक्षा संबंधी गतिविधियों में भी एजेंसी की कोई भूमिका नहीं है।

आयोग ने यह भी कहा कि उसकी प्रतिष्ठा और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाली भ्रामक, असत्य या अपुष्ट सूचनाओं के प्रकाशन और प्रसारण को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति, संस्था या समाचार माध्यम के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा सकती है।

JSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचनाओं और सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।