Hindu Jagrit Manch raises questions about arrangements at Pahari Mandir ahead of Sawan; announces plans to set up an assistance camp.

सावन से पहले पहाड़ी मंदिर की व्यवस्थाओं पर हिंदू जागृत मंच ने उठाए सवाल, सहायता शिविर लगाने का ऐलान

Hindu Jagrit Manch raises questions about arrangements at Pahari Mandir ahead of Sawan; announces plans to set up an assistance camp.
Hindu Jagrit Manch raises questions about arrangements at Pahari Mandir ahead of Sawan; announces plans to set up an assistance camp.

रांची : सावन माह में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हिंदू जागृत मंच ने सोमवार को पहाड़ी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंच ने सहायता शिविर के संचालन की जिम्मेदारी अर्पित सिंह और सुरेंद्र यादव को सौंपी है। इसके लिए एक सहयोग समिति का भी गठन किया गया, जिसमें अमरजीत कुमार, धनंजय चंद्रवंशी, नितिन ओझा, चंदन सिंह, कन्हैया शाह, गौतम बर्मन, अभिजीत मिश्रा और कपिल गोप को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।

बैठक के बाद मंच के सदस्यों ने पहाड़ी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थागत कमियां सामने आने का दावा किया गया। मंच के अनुसार, मंदिर परिसर में शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। मौजूद शौचालय भी सुनसान स्थान पर स्थित है, जहां प्रकाश और पानी की सुविधा नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, सांप-बिच्छू जैसे जीवों का भी खतरा बना हुआ है।

हिंदू जागृत मंच ने यह भी कहा कि मंदिर परिसर में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं, काली मंदिर के समीप बना शेड क्षतिग्रस्त अवस्था में है, जिससे भीड़ के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। मंच ने बाहर से आने वाले कांवरियों के रात्रि विश्राम के लिए भी उचित इंतजाम करने की मांग की है।

मंच के पदाधिकारियों ने पहाड़ी मंदिर के सामने मुख्य सड़क के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उनका कहना है कि प्रतिदिन यहां वाहन चालकों के गिरने की घटनाएं होती रहती हैं और सावन में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

RKDF
Adv

हिंदू जागृत मंच ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही रांची के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, मेयर और डिप्टी मेयर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में सुजीत सिंह, निशांत यादव, चंदन मिश्रा, विपुल मिश्रा, रंजय वर्मा, अजय जायसवाल, रवि सिन्हा, विकास सिंह, शशिकांत मिश्रा, अमित अग्रवाल, सुनील वर्णवाल, ऋषभ सिंह, वेद सिंह, अनीश वर्मा, उजाला केसरी, अनीश केसरी, अभिषेक मिश्रा, सुमित सोनी, गौतम पोद्दार, सुरेंद्र यादव, कन्हैया शाह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now