JPSC भर्ती जांच में CID की कार्रवाई तेज, पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से घंटों पूछताछ; आज फिर होंगे तलब

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षा से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी ने जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में आयोग के पूर्व अध्यक्ष से मंगलवार को कई घंटों तक मैराथन पूछताछ की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: एक करोड़ के इनामी टॉप माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार
जांच के दौरान सीआईडी अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, चयन से जुड़े निर्णयों और प्रशासनिक स्तर पर अपनाई गई प्रक्रियाओं को लेकर विस्तार से सवाल पूछे। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद उन्हें बुधवार को एक बार फिर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
रांची में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
बताया जा रहा है कि आज की पूछताछ में सीआईडी अब तक जुटाए गए दस्तावेजों, अभिलेखों और अन्य तथ्यों का मिलान करेगी। जांच एजेंसी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा उससे जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है।
कोलेबिरा पिकअप चोरी कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
सीआईडी की जांच का उद्देश्य पूरे मामले की सच्चाई सामने लाना और यदि किसी स्तर पर नियमों के उल्लंघन या अनियमितता के प्रमाण मिलते हैं, तो उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई करना है। फिलहाल जांच जारी है और एजेंसी ने मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।















