Chehlum procession to be monitored via CCTV and drones; key decisions taken at Peace Committee meeting.

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी चेहल्लुम जुलूस की निगरानी, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

Chehlum procession to be monitored via CCTV and drones; key decisions taken at Peace Committee meeting.
Chehlum procession to be monitored via CCTV and drones; key decisions taken at Peace Committee meeting.

निर्मल सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला: आगामी 5 अगस्त को निकाले जाने वाले चेहल्लुम जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अखिलेश कुमार ने की।

बैठक में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद, सीओ हरीश कुमार, सदर थाना प्रभारी विनय कुमार, टोटो थाना प्रभारी कुंदन कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, अंजुमन के पदाधिकारी, शहर के प्रबुद्धजन एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी चेहल्लुम जुलूस की निगरानी, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय
Advertisement

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चेहल्लुम जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा तथा आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा को बनाए रखा जाएगा। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

प्रशासन ने बताया कि जुलूस की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा शहर में साफ-सफाई एवं आवश्यकता के अनुसार प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

RKDF
advertisement

एसडीओ अखिलेश कुमार ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। वहीं, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक संदेश प्रसारित नहीं करने का आग्रह किया।

सीओ हरीश कुमार ने नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया, जबकि नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने गुमला की सौहार्दपूर्ण परंपरा को कायम रखने पर जोर दिया।

बैठक में बद्री गुलशन, मुरली प्रसाद, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद इम्तियाज, शशि प्रिय बंटी, दामोदर कसेरा, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद मिनहाजुद्दीन, सुरेश सिंह और निर्मल गोयल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now