VHP performs 'Sadbuddhi Havan' (ritual for restoring wisdom) in protest against Pappu Yadav donning the attire of a sadhu; accuses him of insulting Sanatan Dharma.

पप्पू यादव के साधु वेश धारण करने के विरोध में विहिप का सद्बुद्धि हवन, सनातन के अपमान का लगाया आरोप

VHP performs 'Sadbuddhi Havan' (ritual for restoring wisdom) in protest against Pappu Yadav donning the attire of a sadhu; accuses him of insulting Sanatan Dharma.
VHP performs ‘Sadbuddhi Havan’ (ritual for restoring wisdom) in protest against Pappu Yadav donning the attire of a sadhu; accuses him of insulting Sanatan Dharma.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में साधु वेश धारण किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सिमडेगा की ओर से शनिवार को महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले सनातनियों ने रामनाम का पाठ किया और इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ।

Deoghar
Advertisement

इस दौरान विहिप जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि साधु वेश धारण कर राजनीतिक प्रदर्शन करना संत समाज और सनातन परंपरा का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और संस्कृति की बात करने वाले ही साधु-संतों की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन समाज ऐसे कृत्यों को स्वीकार नहीं करेगा और संबंधित लोगों को सद्बुद्धि मिले, इसी उद्देश्य से हवन किया गया।

RKDF
advertisement

हवन में शामिल जैन मुनि पद्मराज जी महाराज ने कहा कि साधु का वेश कठोर तपस्या और त्याग का प्रतीक होता है। उनके अनुसार, किसी भी व्यक्ति द्वारा इसका स्वांग करना संत समाज का अपमान है, जिसे सनातन समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने ईश्वर से संबंधित लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे और हवन में भाग लिया।

Kashmir vastaralay
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।