Statue of 'Guruji' Shibu Soren to be installed at Simdega Heritage Complex; JMM leaders inspected the construction work.

सिमडेगा हेरिटेज परिसर में बनेगी गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा, झामुमो नेताओं ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

Statue of 'Guruji' Shibu Soren to be installed at Simdega Heritage Complex; JMM leaders inspected the construction work.
Statue of ‘Guruji’ Shibu Soren to be installed at Simdega Heritage Complex; JMM leaders inspected the construction work.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: सिमडेगा हेरिटेज सह म्यूजियम परिसर में झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं दिशोम गुरु Shibu Soren की प्रतिमा निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना और जिला सचिव मो. सफिक खान के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

Deoghar
Advertisement

निरीक्षण के दौरान नेताओं ने प्रतिमा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के गठन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उनकी प्रतिमा नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, त्याग और विचारों से प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होना चाहिए, ताकि यह स्थल लोगों के लिए प्रेरणा और इतिहास से जुड़ाव का केंद्र बन सके।

Kashmir
advertisement

वहीं, जिला सचिव मो. सफिक खान ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान और जनभावनाओं के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा राज्य के गौरव और झारखंड आंदोलन के इतिहास को सहेजने का कार्य करेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रतिमा का काम शीघ्र पूरा करने की उम्मीद जताई।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।