JMM holds meeting in Simdega regarding Guruji Shibu Soren's first death anniversary; tribute programs to be held in all blocks on August 4.

गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि को लेकर सिमडेगा में झामुमो की बैठक, 4 अगस्त को सभी प्रखंडों में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

JMM holds meeting in Simdega regarding Guruji Shibu Soren's first death anniversary; tribute programs to be held in all blocks on August 4.
JMM holds meeting in Simdega regarding Guruji Shibu Soren’s first death anniversary; tribute programs to be held in all blocks on August 4.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला इकाई की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना की अध्यक्षता में परिसदन, सिमडेगा में आयोजित हुई। बैठक में 4 अगस्त को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Deoghar
Advertisement

बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त को जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रखंडों में श्रद्धांजलि सभा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान गुरुजी शिबू सोरेन के संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और प्रखंड अध्यक्षों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन झारखंड की अस्मिता, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

RKDF
advertisement

जिला सचिव शफीक खान ने कहा कि गुरुजी का पूरा जीवन गरीबों, आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। वहीं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि महिला मोर्चा जिलेभर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा और गुरुजी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।

Kashmir vastaralay
Advertisment

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा जिलेवासियों से 4 अगस्त को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना, फिरोज अली, नोवास केरकेट्टा, संजू डांग, सुनील खेस सहित बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।