New 25 kV transformer installed in Simdega's Mama-Bhagina Mundu Toli; power restored after two months.

सिमडेगा के मामाभगिना मुंडू टोली में लगा नया 25 केवी ट्रांसफार्मर, दो महीने बाद लौटी बिजली

Share
Link copied
New 25 kV transformer installed in Simdega's Mama-Bhagina Mundu Toli; power restored after two months.
New 25 kV transformer installed in Simdega’s Mama-Bhagina Mundu Toli; power restored after two months.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: जलडेगा प्रखंड के टिनगीना पंचायत अंतर्गत मामाभगिना मुंडू टोली में करीब दो महीने से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। इस पहल से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राहत मिली है, जिन्हें लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

Deoghar
Advertisement

ग्रामीणों की शिकायत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से संपर्क किया। इसके बाद गांव में नया 25 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। अनिल कंडुलना ने ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।

RKDF
advertisement

ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए अनिल कंडुलना के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, जेम्स भेंगरा, नॉर्मन भेंगरा, पावल भेंगरा, सुनील जोजो, मुकुट मुंडू, मोनिका हीरो, तुनूर जोजो, शिशिर बूढ़ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Kashmir
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।