Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today, with chances of light to moderate rain; an alert has been issued for thunderstorms and strong winds in several districts.

रांची समेत पूरे राज्य में बारिश-गरज का येलो अलर्ट, हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today, with chances of light to moderate rain; an alert has been issued for thunderstorms and strong winds in several districts.
Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today, with chances of light to moderate rain; an alert has been issued for thunderstorms and strong winds in several districts.

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को जारी अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि झारखंड में 3 से 6 अगस्त तक मौसम सक्रिय रहेगा। राज्य के सभी 24 जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

आज सोमवार को पूरे राज्य में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। रांची में आज न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आर्द्रता ऊंची रहेगी और हवा की रफ्तार सामान्य रहेगी।

RKDF
advertisement

IMD के अनुसार अगले चार दिनों बारिश की संभावना है 4 अगस्त को।उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और मध्य जिलों हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो में भारी बारिश की संभावना। 5 अगस्त को उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज और दक्षिण-पूर्वी जिलों पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश। 6 अगस्त को हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला और खूंटी में भारी बारिश हो सकती है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद यह 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। राजधानी रांची में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की अच्छी संभावना है। लोग छाता या रेनकोट लेकर निकलें और खुले इलाकों में बिजली कड़कने के दौरान सावधानी बरतें।

IMD रांची के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में अगले चार दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी रहेगा। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now