ChIbasa story

चाईबासा पति-पत्नी हत्याकांड का खुलासा , चार आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने महज कुछ दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोहरे हत्याकांड की वजह पुरानी आपसी रंजिश थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

सोमवार को जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने प्रेसवार्ता में बताया कि 31 जुलाई को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकीदा गांव स्थित सरकारी तालाब के पास एक महिला और पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

RKDF
advertisement

जांच के दौरान मृतकों की पहचान गंडकीदा टोला विश्रामपुर निवासी डूयां सिंकू (44) और उनकी पत्नी रोयवारी उर्फ गोरवारी सिंकू (42) के रूप में हुई। दोनों की हत्या बेहद निर्ममता से की गई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

Kashmir vastaralay
Advertisment

मामले में मृतक की बहू शीला सिंकू के लिखित आवेदन के आधार पर कुमारडुंगी थाना में कांड संख्या 18/26 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गहन छानबीन शुरू की। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर चार संदिग्धों की पहचान की गई।

कोलकाता में इलाजरत आफताब की मौत, बर्मामाइंस थाना का घेराव

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय गागराई उर्फ रोड़ो गागराई (22), गिरधारी काँडाकेल उर्फ भुकलू उर्फ दासो (28), चन्द्रमोहन पूर्ति उर्फ दारा (25) तथा पांडू काँडाकेल (36) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

सिमडेगा : बारिश में टापू बन जाता है टोंगरी टोली, पुल नहीं होने से तीन महीने तक ठप पड़ जाती है बच्चों की पढ़ाई

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और वारदात के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी आपसी दुश्मनी की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सके।

चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे भी जारी रहेगी और यदि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now