सिमडेगा की खबर : मलेरिया पर अलर्ट दूसरी खबर जनगणना-2027 की तैयारी तेज ..
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिमडेगा: जिले में एक ओर मलेरिया के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है, वहीं दूसरी ओर जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

उपायुक्त कंचन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में बानो और जलडेगा प्रखंड में मलेरिया के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने मच्छरदानी के उपयोग, समय पर जांच, साफ-सफाई, जलजमाव रोकने, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव और शहरी क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराने पर जोर दिया। स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में जागरूकता अभियान चलाने तथा हिंदी और सादरी भाषा में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सर्पदंश के मामलों की भी समीक्षा हुई। उपायुक्त ने झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील करते हुए ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इधर, जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी के तहत जिला प्रशासन ने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) तैयार करने के लिए अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। उपायुक्त ने प्रशिक्षण का उद्घाटन करते हुए सटीक और त्रुटिरहित आंकड़ों के संकलन पर जोर दिया। प्रशिक्षण में DCHB मोबाइल एप और वेब पोर्टल के माध्यम से आंकड़ों की प्रविष्टि और सत्यापन की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशासन के अनुसार, 20 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक जिले में DCHB का क्षेत्रीय कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सिमडेगा से नरेश शर्मा






















