Five gamblers caught by the police while gambling; arrested after a chase.

जुआ खेलते पांच जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े, खदेड़कर किया गिरफ्तार

Five gamblers caught by the police while gambling; arrested after a chase.
Five gamblers caught by the police while gambling; arrested after a chase.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ियाजोर के कोलमुंडा टोली में पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की।

Deoghar
Advertisement

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर पांच लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।