झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सत्ता पक्ष की रणनीति बैठक, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की अध्यक्षता

रांची: 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र की तैयारियों और रणनीति को लेकर बुधवार को रांची स्थित डॉ. श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (ATI) में सत्ता पक्ष के मंत्रियों और विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की। इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र के सफल, सार्थक और सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सत्र के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं, विभिन्न विधायी एवं प्रशासनिक विषयों तथा सदन में सरकार के पक्ष को प्रभावी ढंग से रखने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में सत्ता पक्ष के सभी माननीय मंत्री एवं विधायक उपस्थित रहे। सरकार ने विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा भी की।



















