झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: सुचारू संचालन को लेकर सर्वदलीय बैठक संपन्न, सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल
रांची: आगामी 06 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाले षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र के सफल, सुचारू एवं गरिमापूर्ण संचालन को लेकर झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विशेष रूप से शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सदन चलाने पर जोर
बैठक के दौरान मॉनसून सत्र को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जोर दिया गया कि सदन की कार्यवाही पूरी तरह से लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित हो। साथ ही, सत्ता पक्ष और विपक्ष समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे सदन के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करें।

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?
सर्वदलीय बैठक में विभिन्न दलों के प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
हेमन्त सोरेन (मुख्यमंत्री, झारखंड)
रबीन्द्र नाथ महतो (अध्यक्ष, झारखंड विधानसभा)
राधा कृष्ण किशोर (संसदीय कार्य मंत्री)
बाबूलाल मरांडी (नेता प्रतिपक्ष)

इसके अलावा विधायक प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, जयराम कुमार महतो, निर्मल महतो सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।






















