JPSC-JSSC Dispute: Chief Minister Hemant Soren met the Governor and assured impartial action in the interest of students.

JPSC-JSSC विवाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से की मुलाकात, छात्रहित में निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

JPSC-JSSC Dispute: Chief Minister Hemant Soren met the Governor and assured impartial action in the interest of students.
JPSC-JSSC Dispute: Chief Minister Hemant Soren met the Governor and assured impartial action in the interest of students.

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा इसके विरोध में रांची में जारी छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राजभवन में संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को JPSC और JSSC की परीक्षा एवं नियुक्ति प्रक्रियाओं में सामने आए कथित अनियमितताओं और छात्रों के आंदोलन से संबंधित पूरी स्थिति से अवगत कराया।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

इस दौरान राज्यपाल ने छात्रहित को सर्वोपरि बताते हुए परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं के विश्वास को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कथित अनियमितताओं को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि आयोगों की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए कि उनकी पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर किसी प्रकार का प्रश्नचिह्न न लगे।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now