JPSC Irregularity Case: Government signals decision on CBI probe to follow talks with student representatives.

JPSC अनियमितता मामला: छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद CBI जांच पर होगा फैसला, सरकार का संकेत

Share
Link copied
JPSC Irregularity Case: Government signals decision on CBI probe to follow talks with student representatives.
JPSC Irregularity Case: Government signals decision on CBI probe to follow talks with student representatives.

रांची: झारखंड सरकार ने जेपीएससी अनियमितता प्रकरण पर अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से संकेत दिया गया है कि आज सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हो सकती है।

Deoghar
Advertisement

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि जेपीएससी मामले में CBI जांच के पहलू पर सरकार विचार करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूरे मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देख रहे हैं तथा छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

सुदिव्य कुमार ने कहा कि दूसरी जेपीएससी परीक्षा की सीबीआई जांच के परिणाम अब तक सामने नहीं आए हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र हित की बात करने से पहले विपक्षी नेताओं को अपने रिश्तेदारों से इस्तीफा दिलवाना चाहिए।

RKDF
advertisement
Kashmir
advertisement

वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी कहा कि सरकार छात्र प्रतिनिधियों के साथ होने वाली वार्ता के बाद ही सीबीआई जांच को लेकर अंतिम निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की बात सुनने के लिए तैयार है और बातचीत के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।