Three daughters from Jharkhand selected for the Indian Junior Women's Hockey Team; set to showcase their mettle at the AHF Junior Asia Cup.

झारखंड की तीन बेटियों का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन, AHF जूनियर एशिया कप में दिखाएंगी दम

Three daughters from Jharkhand selected for the Indian Junior Women's Hockey Team; set to showcase their mettle at the AHF Junior Asia Cup.
Three daughters from Jharkhand selected for the Indian Junior Women’s Hockey Team; set to showcase their mettle at the AHF Junior Asia Cup.

शंभू कुमार सिंह

रांची: झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन AHF जूनियर महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें झारखंड की पार्वती टोपनो, रोशनी आइंद और विनिमा धान को जगह मिली है।

Deoghar
Advertisement

चयनित खिलाड़ियों में पार्वती टोपनो डिफेंडर, जबकि रोशनी आइंद और विनिमा धान मिडफील्डर के रूप में टीम का हिस्सा होंगी। तीनों खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय टीम में स्थान हासिल किया है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

AHF जूनियर महिला एशिया कप 2026 का आयोजन 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चीन के मोकी में होगा। इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता में एशिया की शीर्ष जूनियर महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

हॉकी झारखंड और खेल विभाग, झारखंड सरकार के पदाधिकारियों ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।