Two daughters from Simdega are included in the Indian U-18 women's hockey team and will represent the country in the Asia Cup.

सिमडेगा की दो बेटियां भारतीय U-18 महिला हॉकी टीम में शामिल, एशिया कप में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Two daughters from Simdega are included in the Indian U-18 women's hockey team and will represent the country in the Asia Cup.
Two daughters from Simdega are included in the Indian U-18 women’s hockey team and will represent the country in the Asia Cup.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के सिमडेगा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे यूं ही “हॉकी की नर्सरी” नहीं कहा जाता। हॉकी इंडिया द्वारा घोषित महिला U-18 एशिया कप काकामिगाहारा 2026 के लिए भारतीय टीम में जिले की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों संदीपा कुमारी और पुष्पा मांझी का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी जापान में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

29 मई से जापान के काकामिगाहारा में शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम फिलहाल भोपाल में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में तैयारी कर रही है। सिमडेगा की इन दोनों बेटियों के चयन से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

गांव से भारतीय टीम तक का सफर

संदीपा कुमारी बनीं नई उम्मीद

संदीपा कुमारी सिमडेगा जिले के रसई प्रखंड स्थित करंगागुड़ी नवा टोली गांव की रहने वाली हैं। वह भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी संगीता कुमारी की छोटी बहन हैं। खास बात यह है कि संगीता ने भी वर्ष 2016 में U-18 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अब संदीपा उसी राह पर आगे बढ़ रही हैं। संदीपा फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलती हैं और अपनी तेज रफ्तार तथा आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं। उनके पिता रंजीत मांझी और माता लखमनि देवी किसान हैं।

मिडफील्ड में दम दिखाएंगी पुष्पा मांझी

पुष्पा मांझी सिमडेगा जिले के कुडे़ग प्रखंड स्थित आसनबेडा कुसुम टोली गांव की निवासी हैं। मिडफील्डर के रूप में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। मैदान पर उनकी फिटनेस और गेंद पर नियंत्रण ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। पुष्पा के पिता देवेंद्र मांझी राजस्थान में मजदूरी करते हैं, जबकि माता हीरा मुनि देवी खेती-किसानी से परिवार संभालती हैं।

दोनों खिलाड़ी खेल विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा की प्रशिक्षु हैं। कोच तारिणी कुमारी के मार्गदर्शन में वर्षों की मेहनत के बाद उन्हें यह उपलब्धि मिली है।

उपायुक्त ने दी बधाई

कंचन सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संदीपा और पुष्पा की सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

“सिमडेगा हॉकी की नर्सरी है” : मनोज कोनबेगी

मनोज कोनबेगी ने कहा कि सिमडेगा की पहचान देश में हॉकी प्रतिभाओं की धरती के रूप में है और इन दोनों खिलाड़ियों का चयन इसे फिर साबित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

भारतीय महिला U-18 टीम में गोलकीपर महक परिहार, खिली कुमारी।डिफेंडर सुगन सांगा, नीलम टोप्नो, रुबीना बक्सला, किरण एक्का, सुलोचनी मिडफील्डर श्रुति कुमारी, दिया, स्नेहा डावड़े, रश्मीन कौर, नममी गीताश्री, पुष्पा मांझी और फॉरवर्ड नुशीन नाज़, स्वीटी कुजूर (कप्तान), प्रियंका मिंज, संदीपा कुमारी, नैंसी सरोहा शामिल हैं

भारत का मैच शेड्यूल
30 मई 2026 — भारत vs मलेशिया — सुबह 5:30 बजे
31 मई 2026 — भारत vs कोरिया — सुबह 5:30 बजे
2 जून 2026 — भारत vs सिंगापुर — सुबह 9:30 बजे

पूल-A में भारत, कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर शामिल हैं, जबकि पूल-B में चीन, जापान, चीनी ताइपे और बांग्लादेश की टीमें हैं। सेमीफाइनल मुकाबले 5 जून और फाइनल 6 जून को खेला जाएगा।

जिलेभर में खुशी का माहौल

सिमडेगा की इन दो बेटियों के चयन पर जिलेभर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। खेल प्रेमियों और अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि दोनों खिलाड़ी जापान में शानदार प्रदर्शन कर भारत को गौरवान्वित करेंगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now