Jpsc issue Bjp protest in jharkhand vidhansabha

झारखंड विधानसभा: JPSC-JSSC मुद्दे पर दूसरे दिन भी हंगामा, विधानसभा सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थागीत ,इधर CBI जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष

Share
Link copied

Jpsc issue Bjp protest in jharkhand vidhansabha

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की पहली पाली विपक्ष के जोरदार हंगामे, तीखी नोकझोंक और सियासी आरोप-प्रत्यारोप के नाम रही। सदन के बाहर से लेकर भीतर तक भाजपा समेत विपक्षी दलों ने JPSC और JSSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया और सभी मामलों की उच्च न्यायालय की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग दोहराई। इस दौरान स्पीकर ने पहली बार विधानसभा 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया ।दूसरी बार कार्रवाई  महज कुछ  मिनट तक चली और अनुपूरक बजट पास होने के बाद विधानसभा की कार्रवाई सोमवार 11:00 तक के लिए स्थगित कर दिया गया

Drishti 04
Advertisement

कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा और अन्य विपक्षी दलों के विधायक अपनी सीटों से उठकर नारेबाजी करने लगे। कुछ ही देर में विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

Drishti 03
Advertisement

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की चयन आयोगों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल के वर्षों में आयोजित लगभग सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। उन्होंने सहायक आचार्य भर्ती, झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, उत्पाद सिपाही भर्ती, पीजीटी शिक्षक नियुक्ति तथा 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं JPSC परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

Drishti 02
Advertisement

मरांडी ने कहा कि राज्य के हजारों अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं और भारी बारिश के बावजूद न्याय की मांग पर डटे हुए हैं। उनका कहना था कि छात्रों का भरोसा बहाल करने के लिए सभी विवादित परीक्षाओं की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में CBI से कराई जानी चाहिए।

Drishti 01
Advertisement

विपक्ष के हंगामे पर संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सदन में प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाना है, जो राज्य के विकास और वित्तीय प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि JPSC-JSSC के मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन में पर्याप्त अवसर दिया जाएगा और विधिवत बहस के दौरान वे अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार व्यवधान उत्पन्न करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

Deoghar
Advertisement

इस बीच, मंत्री सुदिव्य कुमार और कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने छात्र प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार के शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन के पीछे भाजपा और कोचिंग माफिया की भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं लेने देगी और भाजपा को “पर्दे के पीछे की राजनीति” बंद करनी चाहिए।

Kashmir vastaralay
Advertisment

मंत्री ने आंदोलनरत छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आंदोलन की निष्पक्षता बनाए रखें और राजनीतिक दलों से दूरी रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं की अनदेखी नहीं की जाएगी।

RKDF
advertisement

दूसरे दिन भी JPSC-JSSC का मुद्दा विधानसभा की कार्यवाही पर पूरी तरह हावी रहा। विपक्ष अपनी जांच की मांग पर अड़ा रहा, जबकि सरकार ने चर्चा और समाधान का भरोसा दोहराया। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक बहस का केंद्र बना रहने के संकेत दे रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।