JPSC आंदोलन: अनशनरत छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती; बाबूलाल मरांडी ने जाना हालचाल


रांची: जेपीएससी परीक्षा से जुड़े आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य स्थिति खराब होने पर उन्हें तत्काल रांची के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल क्रांति के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सदर अस्पताल पहुंचे और छात्र का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और सिविल सर्जन से मुलाकात कर राहुल क्रांति की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।


मरांडी ने चिकित्सकों से छात्र के इलाज और स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि जेपीएससी से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन और अनशन पर बैठे हुए हैं। छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद आंदोलनकारी छात्रों और समर्थकों में चिंता का माहौल है।






















