JPSC-JSSC Dispute: Prolonged, positive talks with the government.

JPSC-JSSC विवाद: सरकार से लंबी सकारात्मक वार्ता, लेकिन नहीं निकला समाधान; आंदोलन रहेगा जारी

Share
Link copied

JPSC-JSSC Dispute: Prolonged, positive talks with the government.

रांची। JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार देर शाम सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच स्टेट गेस्ट हाउस में अहम बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस वार्ता में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, छात्रों ने कहा बातें सकारात्मक रही है । लेकिन कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।

Deoghar
Advertisement

बैठक में छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने, परीक्षा प्रणाली में सुधार, कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधियों का कहना था कि जिन परीक्षाओं पर अनियमितता के आरोप लगे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Drishti 04
Advertisement

सरकार की ओर से मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, संजय यादव और अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह वार्ता में शामिल हुए। मंत्रियों ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों और सुझावों को गंभीरता से लिया गया है। बैठक में हुई चर्चा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया जाएगा, जिसके बाद सरकार आगे का निर्णय लेगी।

Drishti 03
Advertisement

सरकार ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर CID कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है और अब तक कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा चुका है। सरकार ने छात्रों से आंदोलन समाप्त करने की अपील भी की।

Drishti 02
Advertisement

हालांकि, बैठक के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि बातचीत का माहौल सकारात्मक रहा, लेकिन जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम और छात्र संगठनों की आगामी रणनीति पर टिकी है।

Drishti 01
Advertisement
Kashmir vastaralay
Advertisment
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।