Congress holds a joining ceremony in Namkum; dozens of leaders and workers from various parties join the fold.

नामकुम में कांग्रेस का मिलन समारोह, विभिन्न दलों के दर्जनों नेताओं-कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन

Share
Link copied
Congress holds a joining ceremony in Namkum; dozens of leaders and workers from various parties join the fold.
Congress holds a joining ceremony in Namkum; dozens of leaders and workers from various parties join the fold.

रांची/नामकुम: नामकुम में कांग्रेस की ओर से आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नामकुम प्रखंड अध्यक्ष विजय टोप्पो ने की। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।

Deoghar
Advertisement

समारोह में कांग्रेस के सहप्रभारी सिरिवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा खलखो ने नए सदस्यों का माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

Drishti 04
Advertisement

सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के दक्षिणी प्रमंडल प्रभारी बिकू सिंह, पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता रमेश मुण्डा, भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शारदा सिंह, भाजपा नेता अनिल वर्मा, आजसू नेत्री एवं पूर्व प्रमुख रीता रजनी कुजूर, पूर्व प्रमुख पुष्पा तिर्की, अधिवक्ता सीपी शर्मा, वीर नारी सेना की अध्यक्ष नीरा देवी, जेएलकेएम के दिनेश प्रजापति और दिलीप महतो, मुखिया विवेक मुण्डा तथा पार्षद अमित मुण्डा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Drishti 03
Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सहप्रभारी सिरिवेला प्रसाद ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं तथा संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Drishti 02
Advertisement

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों, महिलाओं और सभी धर्मों को समान सम्मान देने वाली पार्टी है। वहीं मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और नफरत की राजनीति का जवाब जनता देगी।

Drishti 01
Advertisement

पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि कांग्रेस आने वाले पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।

Kashmir
advertisement

इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा खलखो, पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक सुरेश कुमार बैठा, रियाजुल अहमद, सोमनाथ मुण्डा, डॉ. अमर कुमार चौधरी, सतीश पॉल मुंजनी सहित कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।