A decisive round of talks between the students and the government

सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की वार्ता संपन्न, दोनों पक्षों ने बताया सकारात्मक

Share
Link copied
Second round of talks between the government and the student delegation concludes; both sides term it positive.
Second round of talks between the government and the student delegation concludes; both sides term it positive.

रांची: मोरहाबादी स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार को राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की वार्ता संपन्न हुई। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने मीडिया के सामने बातचीत को सकारात्मक और सफल बताया।

Deoghar
Advertisement

सरकार की ओर से वार्ता में शामिल मंत्री शुद्विय कुमार और दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत सौहार्दपूर्ण और अच्छे माहौल में हुई। उन्होंने कहा कि छात्रों की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने रखे गए हैं, जिन पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

Drishti 02
Advertisement

मंत्रियों ने बताया कि छात्रों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लेने के लिए सरकार की ओर से एक ई-मेल आईडी जारी की गई है। इस माध्यम से छात्र संगठन, छात्र और अन्य संबंधित पक्ष अपने सुझाव एवं विचार सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

Drishti 04
Advertisement

सरकार के प्रतिनिधियों ने कहा कि अभी अन्य छात्र संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की जाएगी। सभी पक्षों से बातचीत पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

Drishti 03
Advertisement

वहीं, सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने भी संतोष जताया। छात्रों ने बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सरकार की ओर से उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया है। छात्र प्रतिनिधियों के मुताबिक, वार्ता में उनकी मांगों और समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

Drishti 01
Advertisement

फिलहाल आगे अन्य छात्र संगठनों के साथ होने वाली वार्ता और सरकार के स्तर पर लिए जाने वाले निर्णय पर सभी की नजर बनी हुई है। सरकार और छात्रों के बीच दूसरे दौर की वार्ता के बाद अब अगली प्रक्रिया पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।