Two accused arrested from Ranchi in 'digital arrest' cyber fraud case involving a scam of ₹1.67 crore.

डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी में रांची से दो आरोपी गिरफ्तार, 1.67 करोड़ की ठगी का मामला

Share
Link copied
Two accused arrested from Ranchi in 'digital arrest' cyber fraud case involving a scam of ₹1.67 crore.
Two accused arrested from Ranchi in ‘digital arrest’ cyber fraud case involving a scam of ₹1.67 crore.

रांची: मुंबई में 55 वर्षीय आईटी कंसल्टेंट से 1.67 करोड़ रुपये की डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी के मामले में मुंबई साइबर पुलिस ने रांची से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरियातू थाना क्षेत्र के कुसुम विहार निवासी जगेश्वर महतो और पुंदाग निवासी जाबिर हुसैन के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया है।

Deoghar
Advertisement

कूरियर कर्मचारी और पुलिस अधिकारी बनकर किया था संपर्क

पुलिस के अनुसार, अप्रैल 2026 में साइबर अपराधियों ने मुंबई के 55 वर्षीय आईटी कंसल्टेंट को निशाना बनाया था। आरोपियों ने खुद को ब्लू डार्ट कूरियर कर्मचारी, पुलिस अधिकारी और सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया। इसके बाद फर्जी दस्तावेज दिखाकर उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर साइबर अपराधियों ने पीड़ित से अलग-अलग माध्यमों से करीब 1.67 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद मुंबई साइबर पुलिस ने जांच शुरू की।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

बैंक खातों में पहुंची थी ठगी की रकम

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम का एक हिस्सा रांची में गिरफ्तार किए गए जगेश्वर महतो और जाबिर हुसैन के बैंक खातों में पहुंचा था। इसके बाद मुंबई साइबर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर स्थानीय पुलिस की सहायता से उन्हें गिरफ्तार किया।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

पूरे साइबर नेटवर्क की जांच जारी

मुंबई साइबर पुलिस अब इस मामले में सूरज नामक आरोपी समेत पूरे साइबर ठगी नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका, बैंक खातों के इस्तेमाल और ठगी की रकम के लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।