Simdega: Anger flares up after buses bound for Ranchi are stopped.

सिमडेगा : रांची जाने से रोकी गई बसें तो भड़का गुस्सा, महावीर चौक पर NH जाम

Simdega: Anger flares up after buses bound for Ranchi are stopped.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: रांची में चल रहे छात्र आंदोलन और विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन की ओर से सिमडेगा से रांची जाने वाली यात्री बसों और छोटे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने का असर सोमवार शाम सड़क पर दिखा। बसों को रोके जाने से नाराज लोगों ने महावीर चौक पर बस खड़ी कर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। देखते ही देखते एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Deoghar
Advertisement

दरअसल, रांची में छात्र आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सिमडेगा से रांची की ओर जाने वाले यात्री वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। सोमवार सुबह से ही बसों का परिचालन बंद रहने के कारण रांची जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्रियों को जरूरी काम के सिलसिले में रांची जाना था, जबकि कुछ यात्रियों की आगे की यात्रा भी निर्धारित थी।

Kashmir vastaralay
Advertisment

दिनभर बसों के नहीं चलने के बाद शाम में यात्रियों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया। लोगों ने महावीर चौक पर बस खड़ी कर एनएच को जाम कर दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

RKDF
advertisement

जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जाम हटवाया। इसके बाद एनएच पर दोनों ओर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।

रांची में छात्र आंदोलन को लेकर प्रशासन की ओर से बरती जा रही सतर्कता के बीच सिमडेगा में बस परिचालन पर रोक ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। शाम को सड़क जाम की घटना ने प्रशासन के फैसले के खिलाफ स्थानीय स्तर पर नाराजगी को भी सामने ला दिया।

नरेश शर्मा

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now