Lohardaga: Forest department seized 22 pieces of sal wood.

लोहरदगा : गुप्त सूचना पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 पीस साल की लकड़ी जब्त

Share
Link copied

Lohardaga: Forest department seized 22 pieces of sal wood.

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अवैध रूप से साल की लकड़ी के परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने मन्हेपाठ गांव में छापेमारी कर 22 पीस साल की चौपहल लकड़ी और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Deoghar
Advertisement

बताया गया कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि मन्हेपाठ क्षेत्र में अवैध तरीके से साल की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने लकड़ी और मोटरसाइकिल को जब्त कर वन प्रक्षेत्र कार्यालय लाया।

मामले में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वन विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

RKDF
ADV

कार्रवाई टीम में विक्की मेहता, महावीर उरांव, अवधेश महतो, प्रवीण उरांव, अनूप सहदेव, रमेश, छेदी, बीरेंद्र और होमगार्ड जवान अनुज शामिल रहे।

Kashmir vastaralay
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।