A young man from Chatra died a tragic death after being run over by a train in Andhra Pradesh; his helpless family has appealed for help to bring back his body.

आंध्र प्रदेश में चतरा के युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, शव लाने के लिए बेबस परिजनों ने लगाई गुहार

A young man from Chatra died a tragic death after being run over by a train in Andhra Pradesh; his helpless family has appealed for help to bring back his body.
A young man from Chatra died a tragic death after being run over by a train in Andhra Pradesh; his helpless family has appealed for help to bring back his body.

चतरा: रोजी-रोटी की तलाश में आंध्र प्रदेश गए चतरा जिले के एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 34 वर्षीय अनिल भारती के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल भारती करीब 10 दिन पहले रोजगार की तलाश में विजयवाड़ा गया था। वहां काम पसंद नहीं आने के बाद वह अपने दो साथियों के साथ वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान मंगलवार दोपहर आंध्र प्रदेश के टुनी रेलवे स्टेशन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में रेलवे पुलिस ने उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया।

RKDF
advertisement

मंगलवार शाम परिजनों को अनिल की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि अनिल अपने पीछे पांच छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण परिजन आंध्र प्रदेश से शव को अपने पैतृक गांव लाने में असमर्थ हैं। ऐसे में मृतक के परिजनों ने चतरा जिला प्रशासन, सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान से शव को गांव लाने के लिए आर्थिक एवं प्रशासनिक मदद की गुहार लगाई है।

परिजनों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द पहल कर अनिल का शव उसके गांव पहुंचाने की अपील की है, ताकि अंतिम संस्कार परिजनों की मौजूदगी में किया जा सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now