108 kg of cannabis seized from an abandoned Innova; interstate smuggling suspected.

लावारिस इनोवा से 108 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका

Share
Link copied
108 kg of cannabis seized from an abandoned Innova; interstate smuggling suspected.
108 kg of cannabis seized from an abandoned Innova; interstate smuggling suspected.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोलेबिरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक लावारिस इनोवा कार से 108.328 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा को 105 पैकेट में रखा गया था। पुलिस ने इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।

बुधवार को एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा की ओर से कोलेबिरा की दिशा में गांजा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोलेबिरा थाना पुलिस ने वन विभाग चेकनाका के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।

RKDF
advertisement

इसी दौरान चेकनाका से करीब 100 मीटर पहले दंत चिकित्सक डॉ. एम. जे. अंजुम के क्लीनिक के सामने एक सफेद रंग की इनोवा कार (ओआर05एयू-7076) लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने वाहन को निगरानी में रखा, लेकिन काफी देर तक कोई व्यक्ति वाहन पर अपना दावा करने नहीं पहुंचा।

इसके बाद 11 अगस्त 2026 को राजपत्रित पदाधिकारी, थाना पुलिस पदाधिकारियों और चौकीदारों की मौजूदगी में नियमानुसार वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से चार प्लास्टिक के बोरे बरामद हुए। बोरों में मटमैले रंग के सेलो टेप से लिपटे कुल 105 पैकेट मिले, जिनमें गांजा जैसा मादक पदार्थ पाया गया। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 108.328 किलोग्राम निकली।

Kashmir
advertisement

पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में कोलेबिरा थाना कांड संख्या 47/2026, दिनांक 11 अगस्त 2026 के तहत धारा 20(b)(ii)(C)/22(C) एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की यह खेप किसकी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। प्रारंभिक तौर पर मामले में अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।