Five arrested for cannabis smuggling; Ciaz car and five mobile phones seized.

गांजा तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार, सियाज कार और पांच मोबाइल जब्त

Share
Link copied
Five arrested for cannabis smuggling; Ciaz car and five mobile phones seized.
Five arrested for cannabis smuggling; Ciaz car and five mobile phones seized.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति सुजुकी सियाज कार (OD-02-CS-0469) और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में कोलेबिरा थाना कांड संख्या 52/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शुक्रवार देर शाम एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर कुछ तस्कर कोलेबिरा के रास्ते सिमडेगा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी शुरू की।

Baba new 1
Advertisement

रात करीब 11:10 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध सियाज कार को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, चालक पुलिस को चकमा देकर तेज रफ्तार में वाहन लेकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा किया और ग्राम लचड़ा के पास वाहन को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराने वाले अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Kashmir
advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवाजी प्रसाद बेहरा (32), मनोज साहनी (32), विजय चन्द्र दिगाल (69), सन्तन दिगाल (23) और सोचिश कैस नाग (32) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी ओडिशा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

RKDF
advertisement

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों से 10 अगस्त को कोलेबिरा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली इनोवा कार से बरामद 108 किलोग्राम से अधिक गांजा के मामले में भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। साथ ही मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी देवीलाल मुर्मू, अभय कुमार सोनी सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।