Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; an alert has been issued for light to moderate rain accompanied by thunderstorms and strong winds.

रांची सहित पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; an alert has been issued for light to moderate rain accompanied by thunderstorms and strong winds.
Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; an alert has been issued for light to moderate rain accompanied by thunderstorms and strong winds.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची केंद्र के अनुसार, शनिवार 29 अगस्त को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा। राज्य के लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Baba new 1
Advertisement

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो रांची और आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा। दिन के दौरान कुछ समय के लिए हल्की से मध्यम बारिश या थंडरशॉवर हो सकते हैं। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आर्द्रता अधिक रहेगी और मौसम नम महसूस होगा।

Kashmir
advertisement

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो पूरे झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की संभावना है। उत्तर-पूर्वी जिलों (दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह), दक्षिण-पूर्वी जिलों (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) और इनसे सटे मध्य जिले धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।

RKDF
advertisement

मौसम विभाग ने नागरिकों से अनुरोध है किया है कि खुले इलाकों में न रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। किसानों को फसलों की सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। IMD के अनुसार यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now