The younger generation is the strength of society; society will be strengthened through cooperation and values: Jaya Singh Judev.

युवा पीढ़ी समाज की ताकत, सहयोग और संस्कारों से समाज होगा मजबूत : जया सिंह जूदेव

The younger generation is the strength of society; society will be strengthened through cooperation and values: Jaya Singh Judev.
The younger generation is the strength of society; society will be strengthened through cooperation and values: Jaya Singh Judev.

गुमला: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ की महिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को डीएसपी रोड स्थित वीर कुंवर सिंह स्मृति भवन में सावन महोत्सव 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय संरक्षिका कुंवरानी जया सिंह जूदेव उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में जशपुर जिला अध्यक्ष शशिमिता ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सिंह और प्रदेश युवा अध्यक्ष भव्या सिंह शामिल हुईं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुई। महिला जिला अध्यक्ष संजना सिंह और महिला जिला युवा अध्यक्ष पायल राजपूत ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पायल राजपूत ने कहा कि सावन खुशियों, उमंग और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है। इसी भावना के साथ महिलाओं को एकजुट कर सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Kashmir
advertisement

मुख्य अतिथि जया सिंह जूदेव ने कहा कि युवा पीढ़ी समाज की ताकत है। सहयोग, आपसी एकता और संस्कारों के माध्यम से समाज को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सिंह, प्रदेश महिला युवा अध्यक्ष भव्या सिंह और जशपुर जिला अध्यक्ष शशिमिता ठाकुर ने सावन महोत्सव को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का मंच बताया। वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज के हित में मजबूत एवं सशक्त सामाजिक संगठनों की भूमिका आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण है।

RKDF
advertisement

महोत्सव के दौरान गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने सावन के पारंपरिक रंग और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में गुमला जिला क्षत्रिय महासंघ की महिला जिला अध्यक्ष संजना सिंह ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और उपस्थित मातृशक्ति को सावन की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षत्रिय महासंघ के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now