Babulal Marandi met a tribal family in Panki; demanded security and an impartial investigation.

पांकी में आदिवासी परिवार से मिले बाबूलाल मरांडी, सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

Babulal Marandi met a tribal family in Panki; demanded security and an impartial investigation.
Babulal Marandi met a tribal family in Panki; demanded security and an impartial investigation.

पांकी: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पांकी विधानसभा क्षेत्र के सकलदीपा गांव पहुंचकर आदिवासी परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार से कथित दुष्कर्म और दो बेटियों के अपहरण के मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

मरांडी ने बताया कि परिवार के अनुसार, फरवरी में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों की ओर से कथित रूप से पीड़ित परिवार को धमकियां दी गईं। इसके बाद परिवार की दो लड़कियों को जबरन ले जाने और कई महीनों तक रांची समेत अन्य स्थानों पर रखने का आरोप लगाया गया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार अभी भी भय और असुरक्षा के माहौल में रह रहा है। मरांडी ने प्रशासन से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।।उन्होंने कहा कि किसी भी महिला या बच्ची के साथ अपराध स्वीकार्य नहीं है। अपराधियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों से बाज आएं। उन्होंने समाज के लोगों से भी ऐसे अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की।

RKDF
advertisement

मरांडी ने फुलवरिया बाजार टांड़ में आयोजित आक्रोश महापंचायत को भी संबोधित किया। उन्होंने आदिवासी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा उनके साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई।।इस दौरान चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now