शहर के अशोका नामक एक होटल के पांचवी माले से एक युवक ने लगाई छलांग, गंभीर रूप से हुआ घायल.

Share
Link copied

दुमका, विकास कुमार.

दुमका : शहर के अशोका नामक एक होटल के पांचवी माले से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश में गंभीर रूप से हुआ घायल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि प्रेमिका की बेवफाई से नाराज इस युवक ने होटल के छत से कूदकर जान देने की कोशिश की है। निखिल राज सोरेन नामक इस युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

वह मूल रूप से देवघर जिला के नवाडीह का रहनेवाला है जो वर्तमान में शहर के कड़हलबिल इलाके में अपने चाचा के घर में रह रहा था।हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है कि आखिर किन कारणों से युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। युवक द्वारा जब्त मोबाइल में कुछ भी ऐसा नही है, युवक कूदने से पूर्व सारा कुछ डिलीट कर दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow