Deoghar immersed in devotion to Lord Shiva on the final Monday; the queue of Kanwariyas extended up to Nandan Pahar.

अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ देवघर, नंदन पहाड़ तक पहुंची कांवरियों की कतार

Share
Link copied
Deoghar immersed in devotion to Lord Shiva on the final Monday; the queue of Kanwariyas extended up to Nandan Pahar.
Deoghar immersed in devotion to Lord Shiva on the final Monday; the queue of Kanwariyas extended up to Nandan Pahar.

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की चौथी और अंतिम सोमवारी पर देवघर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए देर रात से ही कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर का पट सुबह 4:13 बजे खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं के जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया।

Baba new 1
Advertisement

अंतिम सोमवारी को लेकर कांवरियों में खासा उत्साह है। रात करीब 2 बजे तक श्रद्धालुओं की कतार नंदन पहाड़ तक पहुंच गई थी। इसके बाद भी कांवरियों के आने का क्रम लगातार जारी रहा। रूट लाइन में हजारों शिवभक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

कतार में आगे बढ़ते कांवरियों के बीच लगातार ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे। इससे पूरी बाबा नगरी का माहौल भक्तिमय हो गया है। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं में बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Kashmir
advertisement

श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी को देखते हुए प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से जलार्पण कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रूट लाइन में व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

RKDF
advertisement

अंतिम सोमवारी पर बाबा नगरी में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर देवघर की धार्मिक आस्था और बाबा बैद्यनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी श्रद्धा को सामने ला दिया है। चारों ओर गूंज रहे हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से देवघर पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।