Devendra nath mahto

नेमरा से शुरू हुई देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, गांव पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने किया विरोध

Share
Link copied

रामगढ़: JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता व JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा आज नेमरा से शुरू हो गई है। इस यात्रा के जरिए देवेंद्र महतो झारखंड के सभी 24 जिलों का दौरा करेंगे और छात्रों के बीच भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर अभियान चलाएंगे।

यात्रा की शुरुआत के साथ ही नेमरा में विवाद की स्थिति भी बन गई है। देवेंद्र नाथ महतो की यात्रा के गांव पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर जुट गए हैं और यात्रा का विरोध कर रहे हैं।

Baba new 1
Advertisement

ग्रामीण पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गांव के बाहर मोर्चा संभाले हुए हैं। उनका कहना है कि यात्रा को गांव के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि नेमरा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव है और यहां मुख्यमंत्री को मांझी हड़ाम के रूप में सम्मान प्राप्त है। ऐसे में मुख्यमंत्री के खिलाफ राजनीतिक विरोध या प्रदर्शन के लिए उनके पैतृक गांव में कार्यक्रम करना ग्रामीणों को स्वीकार नहीं है।

RKDF
advertisement

ग्रामीणों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी के पैतृक गांव में पहुंचकर राजनीतिक विरोध करना उचित नहीं माना जा सकता। इसी वजह से वे देवेंद्र महतो की यात्रा का विरोध कर रहे हैं।

देवेंद्र महतो की यह यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों तक जाएगी। यात्रा के दौरान JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों, पारदर्शिता और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही गई है।

अब नेमरा में यात्रा और ग्रामीणों के विरोध के बीच स्थिति किस दिशा में जाती है, इस पर सभी की नजर है।

Kashmir vastaralay
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।