सीएम हेमंत सोरेन से IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, AI-रोबोटिक्स और युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर हुई चर्चा
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में युवाओं के कौशल विकास और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुलाकात के दौरान प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आगामी 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कटहल मोड़, रांची में इस्कॉन रांची की ओर से आयोजित होने वाले ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

बैठक में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के उपयोग से झारखंड में रोजगार और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। तकनीकी शिक्षा और युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले महामहोत्सव के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इस्कॉन रांची के प्रदीप (PR) और सुधीर कृष्ण चैतन्य दास भी उपस्थित रहे।

















