IIT Mandi Director Prof. Laxmidhar Behera met CM Hemant Soren.

सीएम हेमंत सोरेन से IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, AI-रोबोटिक्स और युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर हुई चर्चा

Share
Link copied

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में युवाओं के कौशल विकास और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आगामी 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कटहल मोड़, रांची में इस्कॉन रांची की ओर से आयोजित होने वाले ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

RKDF
advertisement

बैठक में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक के उपयोग से झारखंड में रोजगार और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। तकनीकी शिक्षा और युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले महामहोत्सव के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर इस्कॉन रांची के प्रदीप (PR) और सुधीर कृष्ण चैतन्य दास भी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।