The 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service and Resolve Campaign) marking Modi's 25 years in public life will begin on September 17.

मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

The 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service and Resolve Campaign) marking Modi's 25 years in public life will begin on September 17.
The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ (Service and Resolve Campaign) marking Modi’s 25 years in public life will begin on September 17.

निर्मल सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को गुमला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण सिंह, जिला अध्यक्ष सागर उरांव, कार्यक्रम प्रभारी सुजीत कुमार भारती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kashmir
advertisement

जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम प्रभारी सुजीत कुमार भारती ने बताया कि अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’ और ‘आंगन का उत्सव’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में देश में हुए बदलावों और विकास कार्यों को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे।

मुख्य अतिथि सत्यनारायण सिंह ने कहा कि पार्टी को बूथ और पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर के तहत छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प और उनके कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

RKDF
advertisement

कार्यशाला के दौरान खरका निवासी संजू मांझी, टोटो के उज्ज्वल विश्वकर्मा, गुमला के सुजल कुमार, सत्यम कुमार, राहुल कुमार और सतीश ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now