Pregnant young woman murdered in Khunti, lover arrested; unborn child also loses life.

खूंटी में गर्भवती युवती की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार; अजन्मे बच्चे की भी गई जान

Pregnant young woman murdered in Khunti, lover arrested; unborn child also loses life.
Pregnant young woman murdered in Khunti, lover arrested; unborn child also loses life.

खूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय गर्भवती युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती आठ महीने की गर्भवती थी। रविवार को उसका शव पंगुरा गांव के जंगल से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत की पुष्टि हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी सागर ओड़ेया को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
advertisement

मृतका अड़की थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और पिछले करीब दो वर्षों से पंगुरा गांव निवासी 20 वर्षीय सागर ओड़ेया के साथ उसका प्रेम संबंध था। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। बताया जा रहा है कि वह सागर से अपने और होने वाले बच्चे को स्वीकार कर साथ रखने की मांग कर रही थी। इसी बीच सागर ने युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी। करीब दो महीने पहले उसने ढुकू प्रथा के तहत दूसरी युवती को अपने घर में रखना शुरू कर दिया। इसके बाद सागर और मृतका के बीच विवाद बढ़ता गया।

जानकारी के अनुसार, युवती 2 सितंबर को अपने होने वाले बच्चे के अधिकार की मांग को लेकर सागर के घर पहुंची थी। इसके बाद 4 सितंबर से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को पंगुरा गांव के जंगल में युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मुरहू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Kashmir
advertisement

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि युवती के साथ उसका विवाद चल रहा था। आरोपी के मुताबिक, विवाद से बचने के लिए वह युवती को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दोहरे हत्याकांड से जुड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की कड़ियों की जांच अभी जारी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत जांच में सामने आने वाले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now