हेहल ग्राउंड के पास वारदात की तैयारी कर रहे दो संदिग्ध गिरफ्तार, देसी पिस्टल व जिंदा गोली बरामद

रांची: सुखदेवनगर थाना पुलिस ने हेहल ग्राउंड के पास अपराध की योजना बना रहे दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के पास से लोडेड 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराध की योजना बनाने के लिए हेहल ग्राउंड के पास जुटे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस बल ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम नितेश मिर्धा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और आईफोन बरामद किया गया।

सुखदेवनगर थाना पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल एक अन्य आरोपी ऋतिक राज को भी नवाटोली, सिमलिया (रातू) से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक आईफोन बरामद किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

खूंटी : अपराध पर शिकंजा, लंबित कांडों के निपटारे में तेजी लाए पुलिस : SP
खूंटी में एसपी की अपराध गोष्ठी, NDPS-POCSO मामलों से लेकर अवैध खनन और अफीम की खेती पर सख्ती के निर्देश खूंटी।…
गोड्डा : जमीन विवाद में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद
गोड्डा। जमीन विवाद और पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने के मामले में गोड्डा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…
















