17 सितंबर को आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा झारखंड : आदित्य साहू

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर झारखंड की जनता और भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों, मंदिरों, प्रतिष्ठानों एवं पार्टी कार्यालयों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और दीर्घायु जीवन की कामना के लिए जलाए जाने वाले इन दीयों से पूरा झारखंड जगमगाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से बिना थके और बिना रुके देश की जनता की सेवा कर रहे हैं। 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

आदित्य साहू ने कहा कि 7 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने कमजोर अर्थव्यवस्था की स्थिति से निकलकर मजबूत, आत्मविश्वासी और वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली अर्थव्यवस्था की दिशा में लंबी छलांग लगाई है।

बैठक में जिला और मंडल स्तर की संगठनात्मक कमेटियों को जल्द पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया। सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला एवं मंडल स्तर पर तैयारियों को गति देने के निर्देश दिए गए। बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय मंत्री की नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदीप वर्मा को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी, फॉर्म-6 से करें आवेदन
रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार कराने के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम…
खूंटी : अपराध पर शिकंजा, लंबित कांडों के निपटारे में तेजी लाए पुलिस : SP
खूंटी में एसपी की अपराध गोष्ठी, NDPS-POCSO मामलों से लेकर अवैध खनन और अफीम की खेती पर सख्ती के निर्देश खूंटी।…
















